अनिल कुमार वर्मा | नानपारा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीन दयाल नगर में रात करीब 12 बजे मगरमच्छ सड़क पर आकर बैठ गया।
बहराइच के रुपईडीहा नगर पंचायत में शुक्रवार रात एक मगरमच्छ का आना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया। वार्ड नंबर 9, दीन दयाल नगर में रात करीब 12 बजे मगरमच्छ सड़क पर आकर बैठ गया।
वार्ड सभासद जान मोहम्मद ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के विनय राणा रेस्क्यू टीम के साथ और कोतवाल रमेश रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को दूर रहने को कहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से चार घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया और सरयू नहर में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
सभासद जान मोहम्मद के अनुसार, गांव से 300 मीटर दूर बहने वाले दोंदरा नाले से मगरमच्छ आबादी में आ जाते हैं। पिछले पांच वर्षों में यह तीसरी बार है जब गांव में मगरमच्छ दिखा है। बरसात के मौसम में नदी-तालाब का जलस्तर बढ़ने से जलीय जीव अक्सर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं।

