Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदो ट्रक भिड़े, केबिन में फंसा ड्राइवर और युवक: एक वाहन...

दो ट्रक भिड़े, केबिन में फंसा ड्राइवर और युवक: एक वाहन पलटा, दूसरे से कांच सड़क पर फैले; दो गंभीर, दो भागे, गढ़ाकोटा रोड पर हादसा – Sagar News


दुर्घटना में सड़क किनारे पलटा ट्रक।

सागर के गढ़ाकोटा रोड पर आबचंद के पास मंगलवार को दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में ट्रक के कैबिन में ड्राइवर और एक अन्य युवक फंस गया। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को

.

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 डीवाय 0689 मंगलवार को सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दूसरा ट्रक बाजू से रगड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार प्रदीप यादव और रोहित यादव निवासी रीवा गंभीर घायल हुए। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक।

पुलिस को घटना की सूचना दी। गढ़ाकोटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे ट्रक में सवार ड्राइवर व क्लीनर घटनास्थल से फरार हो गए। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments