Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में सड़क पर दिखा लड़का-लड़की का ड्रामा, VIDEO: छात्रा ने...

भागलपुर में सड़क पर दिखा लड़का-लड़की का ड्रामा, VIDEO: छात्रा ने एडमिट कार्ड फाड़ने का लगाया आरोप, लड़का बोला- कॉलेज से फिर से निकलवा लीजिए – Bhagalpur News


भागलपुर में मंगलवार को एडमिट कार्ड फाड़ने को लेकर युवक और युवती के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। देखते ही देखते अन्य छात्र-छात्राओं की भीड़ मौके पर जुट गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया। लड़के और लड़की के बीच हुई कहासु

.

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की, लड़के पर एडमिट कार्ड फाड़ने का आरोप लगा रही है। जबकि, लड़का कह रहा है कि जिस कॉलेज से आप है, वहां से आप इसको निकलवा लीजिए। जहां पर आप एग्जाम दे रही है। वहां आप समय पर पहुंच जाएगी। एक अन्य युवक लड़की से कह रहा है कि सर से जाकर मिलो, सब सही हो जाएगा।

वीडियो में लड़की अपना फटा हुआ एडमिट कार्ड भी दिखा रही है। मौके पर पहुंची डायल-112 के टीम ने करीब 20 मिनट तक समझा बूझकर मामले को शांत कराया। इधर, आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला तिलकामांझी विश्वविद्यालय का है, जहां प्रशासनिक भवन गेट के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

छात्रा साबिरा परवीन ने बताया कि वह सिटी कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल रही थी, तभी एक युवक ने उसका एडमिट कार्ड जबरन छीनकर फाड़ दिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक जानबूझकर उसे अपमानित करने की कोशिश कर रहा था।

मौके पर समझाते हुए डायल 112 की पुलिस।

बाइक का किया था पीछा

आरोपी युवक मो आमिर ने बताया कि उसने विश्वविद्यालय परिसर में अपनी बाइक पार्क की थी। इसी दौरान एक अन्य युवक, जिसके पीछे यह स्टूडेंट बैठी थी, उसने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर पीछा किया, तो बाइक चला रहा युवक भाग गया और स्टूडेंट वहीं रह गई।

युवक ने आगे कहा जब वह छात्रा से बात करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान छात्रा के हाथ में पकड़ा प्लास्टिक बैग फट गया, जिसमें रखा उसका एडमिट कार्ड भी फट गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और धक्का-मुक्की होती रही।

लोगों ने डायल-112 पुलिस टीम को सूचना दी। फिलहाल, मामले की जांच के लिए लड़के को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। लेकिन भीड़ ने स्टूडेंट को भगा दिया था ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments