Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानपाली में विवाहिता की मौत, नर्सिंगकर्मी की आंखें हुई नम: सांप...

पाली में विवाहिता की मौत, नर्सिंगकर्मी की आंखें हुई नम: सांप के काटने से हुई मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी, 3 महीने से थी गर्भवती, आईसीयू में ली अंतिम सांस – Pali (Marwar) News


सर्पदंश से मौत का शिकार हुई नवविवाहिता रेखा अपने पति के साथ शादी के समय। फाइल फोटो

22 साल की रेखा की शादी को अभी छह महीने भी पूरे नहीं हुए थे। दोनों पति-पत्नी बहुत खुश थे। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी कई रील अपलोड कर रखी थी। लेकिन दोनों को प्यार को न जाने किसकी नजर लग गई। खेत में काम करते समय रेखा के हाथ पर सांप ने काट लिया। परिजन

.

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में मंगलवार सुबह नव विवाहिता रेखा ने अंतिम सांस ली।

दरअसल ब्यावर जिले के बिराठियां खुर्द निवासी 25 साल के विजय नायक की शादी 4 दिसम्बर 2024 को पाली की रहने वाली 22 साल की रेखा से हुई थी। दोनों शादी से बहुत खुश थे। विजय और उसका परिवार पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र के लाटाड़ा में कृषि कार्य करता है। 6 जून 2025 की सुबह रेखा अपने पति विजय और सास-ससुर के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान फसल काटते समय अचानक सांप ने उसके हाथ पर डंस लिया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए सादड़ी ले गए। जहां से उन्हें बाली और फिर सुमेरपुर भगवान महावीर हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उसका ओल्ड ICU में उपचार चल रहा था। 6 जून से बांगड़ हॉस्पिटल के ओल्ड आईसीयू वार्ड प्रभारी राजेंद्रसिंह उदावत, नर्सिंगकर्मी जनक कंवर, नंदकिशोर डॉक्टरों के साथ रेखा के उपचार में जुटे थे।

रेखा की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाते हुए।

रेखा की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाते हुए।

मौत की खबर सून नर्सिंगकर्मी की आंखें हुई नम वार्ड में लगी नर्सिंगकर्मी जनक कंवर मंगलवार सुबह जब ड्यूटी पर आई। जब साथी नर्सिंगकर्मियों ने उसे बताया कि रेखा की डेथ हो गई तो उसे यकीन नहीं हुआ। तुरंत उसके बेड के पास जाकर देखा। उसकी बॉडी देखने के बाद जनक की आंखें नम हो गई। बोली कि कल ठीक थी। महज 22 साल की थी रेखा। अभी उसकी हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था। ऐसा कैसे हो गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments