Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदौनी में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 5 जुआरी...

दौनी में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹15,220 नकद बरामद, 10 पर केस – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के नौगांव थाना के लुगासी चौकी पुलिस ने ग्राम दौनी में जुए के फड़ पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 15,220 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है। इस मामले में कुल 10 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत केस

.

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम दौनी में कुछ लोग घर के बाहर जुआ खेल रहे हैं। इसी सूचना पर दबिश देकर पांच आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में दौनी निवासी गनपत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, दुर्जन साहू, ब्रजेश कुशवाहा और हरपालपुर थाना क्षेत्र के महेड निवासी ब्रजकिशोर कुशवाहा शामिल हैं।

फरार आरोपियों की पहचान बिहारी कुशवाहा, बब्लू यादव, मनोज कुशवाहा, हल्के कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इनकी तलाश जारी है और जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments