दौसा में वन विभाग ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है।
दौसा में वन विभाग ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान फोरेस्ट की टीम पर पथराव की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद टीम ने लगातार पीछा करते हुए घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। घटन
.
दरअसल, वन कर्मियों को सूचना मिली थी कि बालाहेड़ी मोड़ से बजरी से भरे 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली महुवा की तरफ जा रहे हैं। इस पर टीम द्वारा नाकाबंदी करते हुए पीछा किया गया तो मौजपुर के पास टीम पर पथराव करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज स्पीड़ भगा ले जाने का प्रयास किया। जिस पर टीम ने घेराबंदी कर पाड़ली गांव के पास उन्हें दबोच लिया।
हालांकि पथराव में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों के दुस्साहस को लेकर वन विभाग भी एक्शन मोड़ में आ गया है और इनके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेंजर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में गार्ड किशन मीना, जगदीश सैनी व वन मित्र जितेंद्र कुमार मीना आदि मौजूद रहे।
यहां नदी क्षेत्र में लम्बे समय से बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली गांवों में आबादी क्षेत्र के बीच से तेज स्पीड़ में गुजरते हैं। इससे हादसों की आशंकी बनी रहती है। वहीं जयपुर-आगरा हाईवे पर पुलिस थानों के सामने से बजरी का अवैध परिवहन बेरोकटोक किया जा रहा है।

