Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'द बर्निंग ट्रेन' ही नहीं, रेल में बनी ये हॉरर थ्रिलर, क्लाइमैक्स...

‘द बर्निंग ट्रेन’ ही नहीं, रेल में बनी ये हॉरर थ्रिलर, क्लाइमैक्स से पहले मर जाते है दोनों हीरो, 7.6 है रेटिंग


Last Updated:

साल 1980 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, जिसमें धर्मंद्र, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, जितेंद्र, नीतू सिंह , हेमा मालिनी समेत कई बड़े स्टार्स थे

फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ की आधे से ज्यादा शूटिंग एक ट्रेन में हुई थी. एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी के सेंटर में एक ट्रेन है, जिसमें आग लग जाती है और आग फंसे लोगों को हीरो बचाते हैं. क्लाइमैक्स में सभी हीरो बच जाते हैं. साल 2016 में भी एक ऐसी फिल्म आई, जिसकी शूटिंग ट्रेन में हुई है. (फिल्म पोस्टर)

ther burning Train

7.6 रेटिंग वाली एक्शन हॉरर फिल्म के सेंटर में एक तेज रफ्तार ट्रेन है. ट्रेन में कई सारे यात्री है, जो अपने-अपने घर या रिलेटिव्स के पास जाते हैं. लेकिन एक ऐसा हादसा होता है, जो बहुत बड़ी ट्रेजेडी में बदल जाता है. (फिल्म पोस्टर)

Train to busan

इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का नाम ‘ट्रेन टू बुसान’ है. ग्लोबल लेवेल पर रिलीज हुई इस फिल्म को भारत में भी बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है. 2016 में आई इस फिल्म को टीवी पर भी खूब देखा गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Train to busan

‘ट्रेन टू बुसान’ में गोंग यू, जंग यु-मी, मा डोंग-सेओक और किम सु-एन जैसे इंटरनेशनल स्टार्स हैं. फिल्मकी कहानी एक पत्रकार से होती है, जो अपने बेटी के साथ रहता है. बेटी को अपनी नानी मिलने जाना है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Train to busan

पिता बेटी को टाइम नहीं देता है, लेकिन बेटी के लिए वह बुसान जाने वाली ट्रेन में बेटी के साथ जाता है. एक स्टेशन पर वायरस से इन्फेक्ट एक आदमी इस ट्रेन में चढ़ जाता है. इसके बाद फिर मौत का तांडव शुरू होता है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Train to busan

इन्फेक्टेड आदमी जॉम्बी बन जाता है. फिर धीरे-धीरे ट्रेन में मौजूद लोग उस जॉम्बी का शिकार होते हैं और वो लोग भी जॉम्बी बन जाते हैं. गोंग यू और मा डोंग-सेओक लोगों को बचाने की कोशिश करते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Train to busan

इस दौरान फिल्म में कई मानवीय पहलुओं को दिखाया जाता है. दोनों आखिरी तक इन जॉम्बी से लड़ते हैं, लोगों की बचाने की कोशिश करते हैं. क्लाइमैक्स तक दोनों की मौत हो जाती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Train to busan

आखिरी में गोंग यू की बेटी और डोंग-सेओक की प्रेग्नेंट बीवी बचती है. आर्म्ड फोर्स पूरी ट्रेन को निशाने पर लेकर ब्लास्ट कर देती है. फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका सीक्वल- ‘Train to Busan Presents: Peninsula’ बनाया, जो फ्लॉप साबित हुई. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

homeentertainment

‘द बर्निंग ट्रेन’ ही नहीं, रेल में बनी ये हॉरर थ्रिलर, 7.6 है रेटिंग



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments