Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशधमाकेदार होगा यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन: KPL-IPL के साथ...

धमाकेदार होगा यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन: KPL-IPL के साथ लोकल धुरंधर भी धमाल मचाएंगे, इस बार कानपुर में मुकाबले होंगे – Kanpur News




यूपी में क्रिकेट के सबसे बड़े रोमांच यानी यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का बिगुल बज चुका है। इस बार का सीजन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सिर्फ इंटरनेशनल और आईपीएल के सितारे ही नहीं चमकेंगे, बल्कि ‘कानपुर प्रीमियर लीग’ (केपीएल) में बल्ले और गेंद से गदर मचाने वाले लोकल खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसे बिल्कुल आईपीएल की तर्ज पर आयोजित करने की तैयारी है। 1 से 15 जून तक खुलेंगे ट्रांसफर विंडो, फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका लीग की सभी छह फ्रेंचाइजियां कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्राश, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस इस समय अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। नियम के मुताबिक, सभी टीमें अपने पुराने खेमे से 6 से 12 खिलाड़ियों को रिटेन यानी वापस अपने पाले में कर सकेंगी। इसके लिए 1 जून से 15 जून तक ट्रांसफर विंडो खुली रहेगी। वहीं, नई प्रतिभाओं को तराशने के लिए 1 से 30 जून तक ट्रायल विंडो ओपन रहेगी। खास बात यह है कि इस बार हर टीम में 23 से 25 खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी। रिंकू सिंह और भुवनेश्वर कुमार समेत 20 से ज्यादा आईपीएल स्टार्स लगाएंगे चौके-छक्के ग्रीनपार्क के मैदान पर इस बार भी चौके-छक्कों की बरसात होने वाली है। लीग में रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, ध्रुव जुरेल, समीर रिजवी, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और विप्रराज निगम जैसे 20 से ज्यादा दिग्गज आईपीएल खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। दूसरी तरफ, केपीएल के स्टार रहे आदर्श सिंह, प्रियांशु पांडेय, प्रशांत अवस्थी, फैज अहमद, यशोवर्धन सिंह, अभिषेक पांडेय, सार्थक लोहिया और शुभम चौधरी समेत करीब 18 लोकल धुरंधर भी फ्रेंचाइजी के ट्रायल में खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। जानिए किस टीम का ट्रायल कब होगा, फ्रेंचाइजी ने तारीखें तय कीं यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के मुताबिक, पहली बार सभी फ्रेंचाइजियां अपने-अपने स्तर पर ट्रायल का आयोजन कर रही हैं, ताकि हर मंडल के कोने-कोने से छुपी हुई लोकल प्रतिभाओं को बाहर निकाला जा सके। ट्रायल की शुरुआत काशी रुद्राश से होगी, जो 1 से 5 जून तक अपने खिलाड़ियों की खोज करेगी। इसके ठीक बाद मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल 6 से 10 जून तक चलेंगे। लखनऊ फाल्कंस की टीम 11 से 15 जून के बीच मैदान पर पसीना बहाएगी, तो गोरखपुर लायंस के ट्रायल 15 से 20 जून तक आयोजित किए जाएंगे। आखिरी दौर में नोएडा सुपर किंग्स 21 से 25 जून और सबसे अंत में कानपुर सुपर स्टार की फ्रेंचाइजी 25 से 30 जून तक ट्रायल लेकर अपनी टीम को अंतिम रूप देगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments