Friday, July 31, 2026
Homeराज्यराजस्तानधारदार हथियारों से हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: दुकान की...

धारदार हथियारों से हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार: दुकान की सफाई कर रहे युवक पर किया था हमला, 21 अप्रैल से थे फरार – Karauli News



करौली कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

करौली कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

.

थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मईन खॉन उर्फ मईनुद्दीन उर्फ लाला (55), रफीक खॉन उर्फ भूरा (45), सुभान (23), शौकीन (25) और जीशान (23) शामिल हैं। सभी आरोपी पठान खिडकियां मोहल्ले के रहने वाले हैं।

21 अप्रैल को युसुफ और उसके परिवार पर हमला हुआ था। युसुफ ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दुकान के सामने सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने गंडासी, धारदार हथियार, सरिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युसुफ के पिता शहजाद के सिर पर गंभीर चोट आई। उसके चाचा मोहसिन भी घायल हुए।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के बाद पकड़ा। सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments