Friday, August 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधार में करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं पहुंचा पानी: विधायक...

धार में करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं पहुंचा पानी: विधायक ने जताई नारजगी बोले- 3 महीने में समस्या हल नहीं हुई तो ग्रामीणों संग आंदोलन करेंगे – Dhar News




धार जिले के सरदारपुर में जल जीवन मिशन की समूह जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। बैठक में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को अधूरे काम और अनियमितताओं पर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले तीन महीने में सभी छूटे हुए घरों तक नल कनेक्शन पहुंचाए जाएं, अधूरे काम पूरे किए जाएं और गुणवत्ता संबंधी कमियां दूर की जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ जन आंदोलन किया जाएगा। करोड़ों खर्च के बाद भी कई गांवों में नहीं पहुंचा पानी विधायक ने कहा कि सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र की राजोद और रिंगनोद समूह जल प्रदाय योजनाओं के कई गांवों में अब भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों तक पानी क्यों नहीं पहुंचा और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। कई गांवों में मिलीं खामियां समीक्षा के दौरान सामने आया कि रिंगनोद समूह जल योजना से जुड़ी एक पत्रकार की शिकायत शिकायतकर्ता को बताए बिना ही बंद कर दी गई थी। ग्राम रिंगनोद, उंडेढ़, बीडपाड़ा और तिरला सहित कई गांवों में नल कनेक्शन, पाइप लाइन और जल आपूर्ति में कमियां मिलीं। कई जगह पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। राजोद योजना के कई काम भी अधूरे राजोद समूह जल योजना के तहत किलोली, नाहरखाली, धनतलाव और साजलिया सहित कई गांवों में बल्क कनेक्शन और जलापूर्ति के काम अधूरे पाए गए। विधायक ने सर्वे से छूटे मजरों की कार्ययोजना के दस्तावेज मांगे, लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि मान डेम समूह जल प्रदाय योजना से 46 गांवों और माही समूह जल प्रदाय योजना से 41 गांवों को लाभ मिलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments