Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधार में रात का तामपान 8 डिग्री तक पहुंचा: सुबह बाजार-सड़कें...

धार में रात का तामपान 8 डिग्री तक पहुंचा: सुबह बाजार-सड़कें सुनसान, आने वाले दिनों में और ठंड पड़ने की संभावना – Dhar News


धार शहर में लगातार ठंड बढ़ रही है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने बताया कि रात के समय ठंडी हवाओं का असर दिखा। सुबह के समय बाजार, चौक-चौराहों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा रहा। कामकाजी ल

.

मौसम विभाग के ओम प्रकाश हरोड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था, जो रात में गिरकर 8.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शनिवार सुबह 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।

बुजुर्ग और बच्चों को सावधानी की जरूरत

ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

ठंड की वजह से लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निक रहे।

किसानों के लिए ठंड लाभकारी

किसान राजेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि कड़ाके की ठंड फसलों के लिए जरूरी है, खासकर गेहूं की फसल के बेहतर बढ़वार के लिए ठंड अहम है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments