ई-आधार ऐप
New e-Aadhar App:आधार कार्ड के जरिए आपके बहुत से काम आसानी से हो जाते हैं और इनमें फाइनेंशियल कामों से लेकर घरेलू जरूरतों के कार्य भी शामिल हैं। चाहे बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना हो या राशन कार्ड, बैंक में खाता खुलवाना हो या आयुष्मान कार्ड बनवाना हो..सभी तरह की जरूरतों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी हो चले हैं। लोगों को अपने पास आधार कार्ड रखकर चलने की जरूरत होती है लेकिन अब सरकार की ओर से एक ऐसा सिस्टम बना दिया गया है जिससे आपको हर जगह आधार कार्ड ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप घर बैठे अपने जरूरी काम जैसे आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर बदलवाने जैसे काम भी घर बैठे कर सकते हैं।
UIDAI ने एक्स पर किया पोस्ट
सरकार ने ई-आधार ऐप लॉन्च कर दिया है जिससे आप घर बैठे अपने नाम और पता बदल सकते हैं और आपको हर जगह फिजिकल आधार ले जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसको लेकर एक्स पर UIDAI ने एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि अपनी डिजिटल पहचान को साथ ले जाने का एकदम स्मार्ट तरीका आ गया है। नई आधार ऐप अधिक सिक्योरिटी, आसान एक्सेस और पूरी तरह पेपरलेस अनुभव के साथ कहीं भी और कभी भी आपके काम आने वाली ऐप है।
आपकी डिजिटल पहचान और अधिक सिक्योर होगी
आपके आधार कार्ड की सिक्योरिटी इस ई-आधार के जरिए और अधिक मजबूत हो पाएगी। इसमें ई-आधार ऐप में आपके आधार कार्ड के अंत के चार डिजिट दिखाए देंगे। जहां तक आपकी जन्मतिथि की बात है, उसमें भी केवल ईयर ही दिखाई देगा। इस ई-आधार ऐप के जरिए आपको क्यूआर कोड, फेस आईडी, डिजिटल आइडेंटिटी जैसे कई कामों के लिए आसानी होने वाली है और इसकी मदद से आपकी डिजिटल पहचान और अधिक सिक्योर होने वाली है। आप अपने डिजिटल डॉक्यूमेंट भी इस ऐप के जरिए आसानी से अपलोड कर सकेंगे।
UIDAI ने बताया क्यों लॉन्च की ई-आधार ऐप
आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने बताया है कि इस ई-आधार ऐप को लॉन्च करने के पीछे लक्ष्य है कि लोगों को अपने डिजिटल कामों जैसे आधार में नाम-पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर आदि को अपडेट करने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत ना पड़े और वो घर बैठे इन कार्यों को कर सकें।
यह भी पढ़ें
Vodafone Idea ने दिया झटका, 1999 रुपये वाले प्लान की बढ़ा दी कीमत, अब इतने का मिलेगा एनुअल प्लान

