नरसिंहपुर में गणेश विसर्जन के दौरान शक्कर नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव। युवक की पहचान शिवम जाटव (22) के रूप में हुई। वह ग्राम बारांझ का रहने वाला था। उसका शव कजरोटा घाट के पास मिला। तीन युवक विसर्जन के लिए नदी में उतरे थे तीन दिन पहले गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान तीनों युवक नदी में उतरे थे। इस दौरान दो युवक सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद SDRF टीम ने दो दिनों तक नदी में तलाश की। तीसरे दिन कजरोटा घाट क्षेत्र में चारा काटने गए लोगों ने नदी में शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। SDRF ने नदी से शव बाहर निकाला सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला। SDRF प्रभारी पुष्पेंद्र कौरव, सैनिक तारा सिंह, राजेंद्र, संजय ठाकुर, शुलभ रजक और वाहन चालक विनीत ठाकुर सहित टीम के सदस्य वहां मौजूद थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नदी में डूबे युवक का 3 दिन बाद मिला शव: गणेश विसर्जन के दौरान डूबा था; 2 दिन तलाशी के बाद SDRF ने निकाला – Narsinghpur News
RELATED ARTICLES

