Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यगुजरातनानी ने जलते कचरे में फेंका था नवजात: गर्भपात कराने लड़की...

नानी ने जलते कचरे में फेंका था नवजात: गर्भपात कराने लड़की महाराष्ट्र से सूरत आई थी, प्रेमी ने खिलाई थीं गर्भपात की दवाई – Gujarat News


बुधवार को जली हालत में मिला था करीब 6-7 दिन का नवजात।

गुजरात में सूरत के उधना इलाके में बुधवार को कचरे के जलते ढेर से जला हुआ नवजात मिला था। इस मामले में महाराष्ट्र में रहने वाली एक युवती को हिरासत में लिया गया है। युवती गर्भपात कराने सूरत आई थी। जांच में पता चला है कि उसकी नानी ने ही भ्रूण को जलते कचरे

.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि 19 वर्षीय यह युवती अविवाहित है और प्रेमी से गर्भवती हो गई थी। केवल गर्भपात करवाने के लिए ही यह महाराष्ट्र के शाहदा तालुका से सूरत अपनी नानी के घर आई थी।

उसके प्रेमी ने उसे गर्भपात करने की दवाएं (गोलियां) दी थीं। युवती ने यह गोलियां खा ली थीं और उसके बाद गर्भपात होने पर घर से यह भ्रूण लेकर उसकी नानी उधना क्षेत्र में पहुंची थी।

युवती और नानी हिरासत में, प्रेमी की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में आगे ​की जांच कर रही है। युवती को हिरासत में ले लिया गया है। अब उसके प्रेमी, जिसने गर्भपात की दवाएं उपलब्ध करवाई थीं, उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है। इसके अलावा भ्रूण को जलते कचरे में फेंकने वाली नानी के खिलाफ भी सबूत नष्ट करने और मानव जीवन के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

युवती की असली उम्र जानने आईडी की जांच शुरू

युवती खुद को 19 वर्ष की बता रही है, लेकिन पुलिस को उसकी उम्र को लेकर संदेह है। इसलिए उधना पुलिस फिलहाल युवती के सभी पहचान पत्र कब्जे में लेकर उनकी जांच कर रही है। उसकी वास्तविक उम्र 19 वर्ष है या वह नाबालिग है। यह आधिकारिक रूप से जानने के लिए पुलिस उसका DNA टेस्ट भी करवाएगी। यदि युवती नाबालिग निकली तो इस मामले में कानूनी धाराएं और अधिक सख्त होंगी।

—————- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments