Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यदिल्लीनारनौल में बुजुर्ग की देखभाल करने वाला ले गया कैश: दिल्ली...

नारनौल में बुजुर्ग की देखभाल करने वाला ले गया कैश: दिल्ली की एजेंसी से बुलाया था, 60 हजार रुपए व सोने की अंगूठी चुराई – Narnaul News


AI द्वारा बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के नारनौल शहर में एक बुजुर्ग की देखभाल के लिए रखा गया अटेंडेंट 60 हजार रुपए नकद और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। इस बारे में बुजुर्ग के बेटे ने अटेंडेंट तथा उसकी एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला द

.

महावीर चौक पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में शहर की शिव कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए दिल्ली स्थित मंजू नर्स एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के संचालक अश्विन्द कुमार सिंह से संपर्क किया था।

शहर की महावीर चौक पुलिस चौकी

एजेंसी संचालक ने लिया कमिशन शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक अश्विन्द कुमार सिंह स्वयं पीड़ित के घर पहुंचे और उनके साथ आरोपी अटेंडेंट लोकेश कटुवाल भी आया। एजेंसी संचालक ने 26,500 रुपए एडवांस कमीशन के तौर पर लिए और रसीद भी दी। साथ ही यह आश्वासन दिया कि अटेंडेंट 11 महीनों तक 10 हजार रुपए मासिक वेतन पर सेवाएं देगा।

छुट्टी लेकर गया प्रवीन यादव ने बताया कि लोकेश कटुवाल ने 5 जुलाई से 13 सितंबर 2025 तक लगातार काम किया और दो माह का वेतन 20,000 रुपए भी ले लिया। 13 सितंबर को वह 18 सितंबर तक की छुट्टी लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब पीड़ित ने प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक से संपर्क किया, तो उसने बताया कि अटेंडेंट का कोई पता नहीं चल रहा।

एजेंसी द्वारा नेट पर डाली गई फोटो

एजेंसी द्वारा नेट पर डाली गई फोटो

अलमारी चेक की शक होने पर जब घर की अलमारी जांची गई, तो उसमें से 60,000 रुपए नकद और एक सोने की अंगूठी गायब मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अटेंडेंट और एजेंसी संचालक ने मिलीभगत से चोरी की है। 10 दिसंबर को जांच के बाद पुलिस ने धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments