Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारयुवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर फायरिंग, VIDEO: अमरेश...

युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर फायरिंग, VIDEO: अमरेश राय बोले- मेरे पिता का भी मर्डर हुआ था; इन्हें डर है कि मैं MLA बन जाऊंगा – Samastipur News


समस्तीपुर में मंगलवार रात बदमाशों ने युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय व लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी के घर पर फायरिंग की। इस दौरान बदमाश ने घर के सामने लगी, स्कॉर्पियो वाहन पर पथराव कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों की संख्या 10 से 15 की ब

.

अमरेश राय ने कहा है कि उनके पिता का भी मर्डर हुआ था। इन्हें डर है कि मुझे टिकट मिल गया, तो मैं एमएलए बन जाऊंगा। इसलिए मुझे ये मारना चाहते हैं। इन्होंने पिता का मर्डर कर केस धमकी देकर केस को उठवा लिया था। आज मुझे मार कर मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहतेहैं।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बदमाश फरार हो गए। बाद में अमरेश राय ने बयान जारी कर बताया है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या की साजिश रची गई थी । अगर उनका ग्रिल का ताला टूट जाता, तो उनकी हत्या हो जाती। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना के भदैया पंचायत के रमैया गांव का है।

क्षतिग्रस्त वाहन की फोटो।

अमरेश का गांव के ही कुछ लोगों से लड़ाई चल रही है। दो महीना पहले मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी भी दर्ज की थी। रात अचानक ही उनके घर पर 15 से 20 की संख्या में लोग गाली गलौज करते हुए पहुंचे और फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान घर के सामने लगी स्कॉर्पियो को भी पत्थर आदि से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने पूरे परिवार के साथ घर की ऊपरी छत पर जाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

बदमाशों में बड़े नेता और शराब तस्कर शामिल

पुलिस जब तक मौके पर पहुंची बदमाश फरार हो गए थे। अमरेश ने दावा किया है कि हमला करने वाले अधिकतर लोगों को वह पहचानते हैं, कुछ बाहर से भी भाड़े के अपराधी मंगाए गए थे। जिसे वह नहीं जानते। पहले उनके पिता की साल 1988 में हत्या की गई है।

अमरेश ने बताया कि गांव के लोगों ने हमला किया है। इसमें हत्या के आरोपी भी शामिल है। इन्होंने एक साल पहले भी मुझे मारने की कोशिश की थी। कभी भी मेरा मर्डर हो सकता है। ये राजनीतिक साजिश है। इसमें यहां के बड़े नेता और शराफ तस्कर शामिल है। इन्हें डर है कि मुझे टिकट मिल जाएगा, तो मैं विधायक बन जाऊंगा। मुझे पुलिस प्रशासन से सुरक्षा चाहिए।

सीसीटीवी में फायरिंग करता दिखा बदमाश

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें 10- 15 की संख्या में लोग अमरेश के घर पर गाड़ी गलौज करते हुए पहुंचते हुए दिख रहे हैं। एक युवक ने मुंह में गमछा बांध रखा है। वो लगातार फायरिंग कर रहा है। यह पूरी घटना अमरेश के घर में लगी सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसे बाद में पुलिस को भी सौंपा गया है।

जानकारी देते अमरेश की फोटो।

जानकारी देते अमरेश की फोटो।

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि रात गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments