Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहरदौल मोहल्ला में बुलेट सवारों ने की फायरिंग: चलती बाइक से...

हरदौल मोहल्ला में बुलेट सवारों ने की फायरिंग: चलती बाइक से बरसाईं गोलियां, वारदात सीसीटीवी में कैद – datia News



शहर में हवाई फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद बदमाशों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे। बीते एक महीने में जिलेभर में 10 से ज्यादा बार हवाई फायरिंग की वारदातें दर्ज हो चुकी हैं।

.

गुरुवार को एक बार फिर हरदौल मोहल्ला गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यह घटना महीनेभर में इसी क्षेत्र में हुई दूसरी फायरिंग है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बुलेट बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग दोपहर के समय बुलेट बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक मोहल्ले की गली में घुसे और चलते-चलते हवाई फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।

पीड़ित की शिकायत: गाली-गलौज और धमकियां भी दीं पीड़ित संजीव कुशवाहा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि घटना के समय वे घर के अंदर सो रहे थे। अचानक कट्टे की आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि दीपक कुशवाहा और किशन कुशवाहा नाम के युवक बुलेट पर सवार होकर उनके घर के सामने से गुजर रहे थे।

संजीव के अनुसार, आरोपी गाली-गलौज करते हुए हवा में फायरिंग कर रहे थे और उन्हें धमका रहे थे। संजीव ने कहा कि बदमाशों की यह हरकत उनकी जान के लिए खतरा बन सकती थी।

फायरिंग के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए।

हरदौल मोहल्ला लगातार विवादों में गौरतलब है कि हरदौल मोहल्ला पिछले कुछ समय से आपसी विवाद और फायरिंग की घटनाओं को लेकर खासा चर्चा में है।इससे पहले भी इसी इलाके में विवाद के चलते हवाई फायरिंग की वारदातें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बावजूद घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

स्थानीय लोगों ने एक बार फिर पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्यवाही की मांग की है, ताकि लगातार बढ़ती फायरिंग की घटनाओं पर रोक लग सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments