Thursday, November 5, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहादसे में युवक की मौत,पोस्टमार्टम के इंतजार में भटके परिजन: उचेहरा...

हादसे में युवक की मौत,पोस्टमार्टम के इंतजार में भटके परिजन: उचेहरा अस्पताल में बीएमओ की छुट्टी से अटकी व्यवस्था; परिजनों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे – Maihar News




सतना-मैहर मार्ग पर कुंदहरी गांव के पास रामपथ मार्ग में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय अजीत चौधरी की मौत हो गई। हादसे के बाद शव उचेहरा अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई और बीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। अजीत मैहर की पुरानी बस्ती के उत्तर दरवाजा निवासी थे। उनके पिता का नाम निर्भय चौधरी है। वे बुधवार देर रात बाइक से मैहर से सतना की ओर रिश्तेदारी में जा रहे थे। कुंदहरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बीएमओ की छुट्टी पर पोस्टमार्टम व्यवस्था का आरोप पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ब्लॉक कांग्रेस मैहर अध्यक्ष और पूर्व पार्षद रमेश प्रजापति भी उनके साथ मौजूद थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. ए.के. राय के छुट्टी पर होने के कारण पोस्टमार्टम की व्यवस्था नहीं हो पाई। इस दौरान कांग्रेस नेता समेत लोगों ने ‘बीएमओ मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। परिजनों ने कहा कि किसी अधिकारी के छुट्टी पर रहने से जरूरी चिकित्सा सेवाएं बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आपात स्थिति में पोस्टमार्टम के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments