Saturday, June 13, 2026
Homeबॉलीवुड'वो मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम है', आयुष शर्मा ने जब अर्पिता...

‘वो मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम है’, आयुष शर्मा ने जब अर्पिता खान के साथ तलाक की अफवाहों पर तोड़ी थी चुप्पी


Last Updated:

आयुष शर्मा और अर्पिता के तलाक की खबरों की शुरुआत उनके बेटे के साथ अकेले डोसा खाने के बाद ही शुरू हुआ थी. आउटिंग पर पैपराजी ने उनसे इस बारे में सवाल किए थे. आयुष खुद भी इन अटकलों से हैरान थे. उन्होंने अर्पिता की…और पढ़ें

अर्पिता खान और आयुष शर्मा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी . (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @arpitakhansharma)

हाइलाइट्स

  • आयुष शर्मा ने अर्पिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया.
  • आयुष ने अर्पिता से तलाक की अफवाहों को खारिज किया.
  • आयुष ने ट्रोलिंग और अफवाहों से जूझने की बात कही.

नई दिल्ली. आयुष शर्मा ने जब अर्पिता खान के साथ अपने तलाक की अफवाहों पर बात की थी. उस वक्त वह बेटे के साथ डोसा खाने गए हुए थे. तभी से ये सारा मामला शुरू हुआ था. पैपराजी ने उनसे इस बारे में सवाल किए. आयुष इन अटकलों से हैरान थे. उन्होंने अर्पिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने खान परिवार में शादी करने के लिए ट्रोल होने की बात भी की. उन्होंने साफ किया कि उनका अर्पिता के प्रति प्यार सच्चा था.

आयुष शर्मा ने अर्पिता खान से तलाक का सवाल उस वक्त पूछ लिया था जब वह बेटे के संग अकेले डोसा खाने निकले थे. उनसे अचानक तलाक से जुड़े सवाल पूछे, जिससे वह हैरान रह गए. उन्होंने उस पल को याद करते हुए कहा कि किसी ने कभी उनके बारे में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी कि इस तरह की बातें फैलाई जाएं. आयुष ने मजाक में बताया कि उस दिन उन्होंने घर जाकर अर्पिता से पूछा भी था कि क्या हम वाकई तलाक ले रहे हैं?

अर्पिता हैं सबसे बड़ी ताकत

आयुष ने इंटरव्यू में कहा कि अर्पिता सिर्फ उनकी पत्नी ही नहीं, बल्कि उनकी सबसे बड़ी ताकत भी हैं. वह उनके हर काम को ईमानदारी से देखती हैं और सही सलाह भी देती हैं. कभी-कभी वो फिल्मों में से कुछ सीन हटाने तक की सलाह देती हैं. आयुष ने कहा कि अर्पिता फिल्म को ऐसे देखती हैं जैसे टिकट खरीदकर देखने आई हों — एक आम दर्शक की नजर से. उनकी राय आयुष के लिए बहुत मायने रखती है.

ट्रोलिंग और अफवाहों से जूझना

खान परिवार में शादी करने को लेकर आयुष को ट्रोल भी किया गया. लोगों ने कहा कि उन्होंने शोहरत और पैसे के लिए शादी की है, जो उन्हें काफी बुरा लगा. लेकिन आयुष ने साफ कहा कि उन्होंने अर्पिता से प्यार किया, इसलिए शादी की. उन्हें इस बात की खुशी है कि अर्पिता, उनका परिवार और वह खुद, सच्चाई को जानते हैं.

आयुष का कहना है कि अर्पिता का आत्मविश्वास और साथ उन्हें हमेशा इस तरह की नेगेटिव बातों से लड़ने की हिम्मत देता है.

homeentertainment

‘वो मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम है’, आयुष शर्मा ने जब अर्पिता खान के संग तलाक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments