किशनगढ़बास में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 545 किलो संदिग्ध सिंथेटिक पनीर जब्त किया। यह पनीर नारनौल और झुंझुनू क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। गश्त के दौरान कार को रोका था खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया- पुलिस गश्त के दौरान किशनगढ़बास कस्बे में एक कार को रोका गया। जांच करने पर वाहन में प्लास्टिक की 15 कैनों में 545 किलो पनीर भरा हुआ पाया गया। कार चालक आदिल खान (25) और उसके साथी मुनव्वर (20) निवासी जरौली, तिजारा से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे यह पनीर 180 से 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से नारनौल और झुंझुनू जिले के आसपास बेचने जा रहे थे। पनीर के सैंपल लेकर नष्ट किया सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पनीर की जांच की। प्रारंभिक जांच में पनीर गंदगीयुक्त और बदबूदार पाया गया। इसके बाद पनीर के सैंपल लिए गए और आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर लगभग 545 किलो संदिग्ध सिंथेटिक पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
Source link

