Monday, October 12, 2026
Homeराज्यराजस्तानबूंदी में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: तीसरे-चौथे चरण के अधिकारियों...

बूंदी में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज: तीसरे-चौथे चरण के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण – Bundi News


बूंदी में पंचायत चुनाव के लिए तीसरे और चौथे चरण के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

बूंदी में पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तीसरे और चौथे चरण के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसमें नामांकन प्रक्रिया से जुड़े कामों की जानकारी दी गई।

.

मास्टर ट्रेनर चंद्र प्रकाश राठौर ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्र लेने और उनकी जांच का पूरा काम रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में होगा।

प्रशिक्षण में पंच, सरपंच, उपसरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव नियमों पर विस्तार से बताया गया। नामांकन पत्र के दस्तावेज, उनकी जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की जानकारी दी गई।

दोहरी चुनाव प्रक्रिया के कारण सभी कर्मचारियों को बहुत सतर्क रहना होगा। पूरी प्रक्रिया बिना किसी गलती के पूरी करने के लिए सावधानी से काम करने को कहा गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments