अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र स्थित दिवानजी का बाग स्कीम-10बी में शुक्रवार रात करीब 8 बजे कपड़ों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग
.
मोहल्ले में मची अफरा-तफरी
दुकान से धुआँ और आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बस्ती के बीच स्थित दुकान होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।मोहल्लेवासियों ने बकेटों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में नहीं आई।
दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जल चुका था। अखेपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायज़ा लिया।
दुकान मालिक बिलख पड़े
दुकान मालिक अमर सिंह को मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी दी। उनकी पत्नी ज्योति जाटव, जो वर्तमान में पार्षद रही है।अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब एक महिने पहले ही एक प्राइवेट बैंक से 15 लाख रुपए का लोन लेकर सूरत से नई साड़ियाँ और अन्य कपड़े मंगवाए थे। लोन की पहली किस्त तक जमा नहीं हुई, और उससे पहले ही पूरी दुकान जल गई।
दुकान में जले सामान को देखकर अमर सिंह फफक पड़े और बोले-मैंने अभी-अभी लोन लिया था, पूरा नया माल लाया था… अब मैं बर्बाद हो गया।”
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
पुलिस और स्थानीय लोग प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण मान रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

