Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारनालंदा में पेट्रोल पंप मैनेजर से 3.87 लाख रुपए लूटे: बैंक...

नालंदा में पेट्रोल पंप मैनेजर से 3.87 लाख रुपए लूटे: बैंक जा रहे थे, अपराधियों ने गन प्वाइंट पर स्कूटी की डिक्की से निकाले रुपए – Nalanda News


नालंदा में सोमवार को पेट्रोल पंप के मैनेजर सुनील कुमार के साथ लूट हुई। 4 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर सुनील कुमार 3.87 लाख रुपए बैंक में जमा करने जा रहे थे। ये राशि पेट्रोल पंप के रुपए

.

पीड़ित ने पेट्रोल पंप से आधा किमी की दूरी तय की होगी। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पहले उन्हें ठोकर मारकर गिरा दिया, फिर स्कूटी की डिक्की से रुपए निकाल लिए। बदमाशों के पास हथियार भी थे। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां रोड की है।

पीड़ित मैनेजर सुनील कुमार।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

वारदात के बाद अपराधी बेलछी की दिशा में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थानाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी और अपराधियों के भागने की दिशा में उनका पीछा किया। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, पुलिस निरीक्षक नूरसराय अंचल की टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments