Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहारनिकाह का न्योता देने जा रहे भाइयों की बाइक फिसली: झाझा-सिमुलतला...

निकाह का न्योता देने जा रहे भाइयों की बाइक फिसली: झाझा-सिमुलतला रोड पर हादसा, छोटे भाई की मौके पर मौत, बड़ा भाई पटना रेफर – Jamui News



जमुई में शुक्रवार को एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर चरैयाटांड़ पहाड़ी के पास एक बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों में से छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बड़ा भाई गंभीर रूप

.

मृतक की पहचान सिमुलतला थाना क्षेत्र के बथनावरण गांव निवासी सुभान अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र मो. शफरुल अंसारी के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक का नाम मो. अजहरुद्दीन है, जो मृतक का बड़ा भाई है।

शादी का न्योता देने निकले थे दोनों भाई

परिवार वालों ने बताया कि मो. अजहरुद्दीन का निकाह 19 जून को तय था। इसी सिलसिले में वह अपने छोटे भाई शफरुल के साथ झाझा प्रखंड के बलियाडीह गांव के निकले। दोनों शादी का न्योता देने के लिए बाइक से जा रहे थे। दोपहर में जब दोनों चरैयाटांड़ पहाड़ी के पास पहुंचे, तभी बाइक सड़क पर स्लीप हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई पटना रेफर

घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जमुई सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. घनश्याम सुमन ने छोटे भाई शफरुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजहरुद्दीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments