Tuesday, November 4, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशनिवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पर हमला: तीन नकाबपोश बदमाशों...

निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पर हमला: तीन नकाबपोश बदमाशों ने डॉक्टर को पीटा, मोबाइल लूटा; हाथ में फ्रैक्चर, सिर पर चोटें – Niwari News


निवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर करीब 1 बजे एक डॉक्टर पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। डॉक्टर सतेंद्र कौरव अपने कक्ष नंबर 13 में बैठे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश बदमाश कमरे में घुसे।

.

आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर डॉक्टर कौरव की पिटाई की। हमले में डॉक्टर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उनके सिर और चेहरे पर भी चोटें आईं। बदमाश डॉक्टर का मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए।

घटना के समय अस्पताल में सैकड़ों मरीज और स्टाफ मौजूद था। फिर भी किसी को घटना की जानकारी नहीं लगी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी अस्पताल परिसर में घूमते नजर आ रहे हैं।

डॉक्टर कौरव ने बताया कि तीनों हमलावर करीब 5 फीट 6 इंच के कद के थे। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने काम का बहिष्कार कर दिया है। केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। यह घटना नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

घायल डॉक्टर का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़ में नहीं आएंगे तब तक के लिये काम नहीं किया जाएगा और उन्होंने काम का बहिष्कार कर दिया है, केवल इमरजेंसी सुविधाओं को चालू रखने की बात कही है। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी डॉक्टर का मोबाइल भी उठा कर ले गये, जिसमें उसके पर्सनल फोटो व अन्य डाटा भी था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments