Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनीमच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक: सांसद भजनलाल जाटव ने कहा-...

नीमच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक: सांसद भजनलाल जाटव ने कहा- डरे हुए नेता भाजपा में गए, मजबूत नेतृत्व से जीतेंगे – Neemuch News



नीमच के गांधी भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और धौलपुर-करौली से लोकसभा सांसद भजनलाल जाटव ने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की।

.

संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

जाटव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। नेताओं की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष और विधायक के लिए टिकट नहीं दिए जाएंगे।

ब्लॉक और मंडल स्तर तक जाएंगे पर्यवेक्षक

पर्यवेक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत ब्लॉक और मंडल स्तर तक पर्यवेक्षक जाएंगे। संगठन में अनुशासन को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए जो भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ सके।

जाटव ने कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो डर गए वह भाजपा में चले गए। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने मोदी को झुकाने का काम किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments