काठमांडू3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Gen- Z यानी 18 से 30 साल के युवा सोमवार को संसद भवन परिसर में घुस गए हैं।
सेना ने उन्हें रोकते हुए कई राउंड फायरिंग की है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक गोली लगने से 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा 80 से ज्यादा युवा घायल भी हुए हैं।
इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की थी।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, 12 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इन्होंने संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा कर लिया है। संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।
काठमांडू के प्रमुख इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। नेपाल के इतिहास में संसद में घुसपैठ का यह पहला मामला है।

नेपाल के संसद भवन के बाहर की तस्वीर।

लोग दीवार से कूंदकर संसद भवन परिसर में घुस गए।

संसद परिसर में कूंदकर दाखिल होता एक युवक।
सरकार ने 3 सितंबर को सोशल मीडिया बैन किया था
नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था।
इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। मंत्रालय ने 28 अगस्त से सात दिन की समय सीमा दी थी, जो 2 सितंबर को खत्म हो गई।
प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें…

सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं।

Gen- Z आंदोलन का बैनर लेकर विरोध करने पहुंचे युवा प्रदर्शनकारी।

युवाओं ने अन्य लोगों से भी आंदोलन में जुड़ने की अपील की है। इसके लिए क्यू आर कोड वाले बैनर भी बनाए गए हैं।

आंदोलन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और छात्राएं भी शामिल हुए हैं।

युवाओं का कहना है कि उनका बोलना भी सरकार के लिए अपराध है।

एक प्रदर्शनकारी युवक ने आंसू गैस की कैन को वापस पुलिस की तरफ फेंका।
नेपाल में युवाओं के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सेना प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रही
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैरिकेड्स पर चढ़े प्रदर्शनकारी
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व विदेश मंत्री बोले- जेन-जी के पास दूसरा विकल्प नहीं
नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा है कि जेन-जी पीढ़ी के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इसके लिए मंच तलाशने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस की युवा प्रदर्शनकारियों से भिडंत
08:19 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे


08:16 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ओली के पोस्टरों को फाड़ा गया।
08:11 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
रात 10 बजे तक कर्फ्यू लागू
द हिमालयन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक काठमांडू जिला प्रशासन ने प्रमुख इलाकों में दोपहर 12:30 बजे से रात 10:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया।
काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भले ही वे उम्र सीमा की वजह से शामिल नहीं हो सकते, लेकिन युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए।
विदेशों में रह रहे नेपाली युवाओं ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार और असमानता खत्म नहीं हुई तो और ज्यादा पढ़े-लिखे युवा देश छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।
काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया कि यह प्रदर्शन ‘हामी नेपाल’ ग्रुप ने आयोजित किया है और इसके लिए अनुमति ली गई थी। आयोजकों का कहना है कि इसी तरह के कार्यक्रम देशभर के अन्य शहरों में भी किए जा रहे हैं।

युवा नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के वॉन्टेड वाले पोस्टर लेकर निकले हैं।
08:10 AM8 सितम्बर 2025
- कॉपी लिंक
फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन
नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था।
इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। मंत्रालय ने 28 अगस्त से सात दिन की समय सीमा दी थी, जो 2 सितंबर को खत्म हो गई।
इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब, X (ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म ने पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। टिकटॉक, वाइबर, विटक, निमबज और पोपो लाइव ने पंजीकरण कर लिया है, जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी की मंजूरी प्रक्रिया चल रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता गजेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि अगर कोई प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन पूरा करता है, तो उसे उसी दिन बहाल कर दिया जाएगा। इस प्रतिबंध से विदेश में रहने वाले लाखों नेपाली प्रभावित होंगे।


