नवादा की एक नाबालिग लड़की का गुजरात में 6 सालों तक रेप किया गया। आरोपी युवक उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर गुजरात ले गया था। इस दौरान लड़की का कई बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। आरोपी की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने नवादा महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी और पीड़िता के बीच शादी का समझौता हुआ था। हालांकि, आरोपी ने बाद में शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता कादिरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी कौआकोल थाना क्षेत्र का बताया जाता है। लड़की पहले से विवाहित है और उसे पहले पति से एक छह वर्ष का बेटा भी है। पड़ोस के युवक के साथ गई थी गुजरात लड़की की शादी 15 वर्ष की उम्र में कौआकोल में हुई थी और सितंबर 2019 में वह एक बच्चे की मां बनी। आर्थिक तंगी के कारण लड़की नौकरी करना चाहती थी। अक्टूबर 2019 में वह पति की मर्जी के खिलाफ पड़ोस में रहने वाले एक युवक और उसके परिवार के साथ गुजरात चली गई। गुजरात पहुंचने पर युवक ने उसके साथ रेप किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। इन फोटो-वीडियो की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई और उसका गर्भपात कराया गया। युवक ने पीड़िता का 3 लाख रुपया भी लिया परिजनों को बताने पर पहले तो मारपीट की गई, लेकिन बाद में शादी का समझौता हुआ। आरोपी ने पीड़िता की कमाई के 3 लाख रुपए भी बहन की शादी और अपने व्यवसाय के नाम पर ले लिए। अक्टूबर 2025 में जब पीड़िता को युवक की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस में जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। जब वह महिला थाने गई तो आरोपी ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।
Source link

