Friday, June 5, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनौतपा के छठवें दिन शहर में बरसे मेघ: दो दौर में...

नौतपा के छठवें दिन शहर में बरसे मेघ: दो दौर में हुई तेज बारिश; पांच मिमी पानी गिरा; नागरिकों को उमस से मिली राहत – Guna News


शुक्रवार शाम को शहर में तेज बारिश हुई।

गुना में नौतपा के छठवें दिन भी बारिश हुई। दो दौर में लगभग पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से तेज उमस के बाद शाम को हुई बारिश के कारण नागरिकों को उमस से राहत मिली। पिछले तीन वर्षों से नौतपा ज्यादा नहीं तप रहे हैं।

.

साल 2023 में नौतपा के दौरान औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री ही रहा। वहीं साल 2024 में औसत अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस बार भी नौतपा के शुरुआती तीनों दिनों में तेज गर्मी नहीं पड़ी है। पहले दिन रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार को यह 39 डिग्री और मंगलवार को 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 36.6 डिग्री पर आ गए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यह 37.3 डिग्री पर आ गया।.

मौसम में भले ही तेज गर्मी नहीं है, लेकिन उमस के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर तेज उमस पड़ रही है। शुक्रवार को भी शहर में उमस का माहौल रहा। सुबह की आद्रता 70% और शाम की आद्रता 67% रही। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

नौतपा के पहले और पांचवें दिन को छोड़ दिया जाए, तो बाकी चार दिनों में रोज बारिश हुई है।

शुक्रवार सुबह से भी शहर में काफी तेज उमस थी। दोपहर दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे। शाम 4 बजे से बारिश का पहला दौर शुरू हुआ। लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम 6 बजे फिर एक बार बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और नागरिकों को उमस से राहत मिली।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments