Monday, April 27, 2026
Homeएजुकेशनपंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई...

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी


अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है यानी एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

  • अधिकारी – सिविल इंजीनियर (JMG स्केल I): 21 पद
  • अधिकारी – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 7 पद
  • अधिकारी – मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 2 पद

अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी?

  • अधिकारी – JMG स्केल I में सिविल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों या भारत सरकार द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी – JMG स्केल I में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी – JMG स्केल I में मैकेनिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आप को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें- एक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments