Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़: गार्ड घायल; खान...

पटना में खान सर की कोचिंग में मारपीट-तोड़फोड़: गार्ड घायल; खान सर बोले- फायरिंग भी हुई, दूसरे कोचिंग वालों ने उड़ाने की धमकी दी थी – Patna News




पटना में मंगलवार रात चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के अंदर कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट की। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। उसका सिर फूटा है। घटना की सूचना मिलने पर खान सर रात 11.30 बजे कोचिंग पहुंचे। उन्होंने कहा- क्लासेज खत्म हो चुकी थी। आज बिहार पुलिस भर्ती के रिजल्ट आए थे। हजारों लोग पास हो गए थे। सब लोग बच्चों को सम्मानित करके थके हुए थे। तभी कुछ असामाजिक तत्व आए और धमकाने लगे। हमलावर गार्डों को पीटने लगे। खान सर ने फायरिंग का भी दावा किया। उन्होंने कहा- चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं। उन्होंने कहा- ये सब बगल के कोचिंग वालों ने किया है। उन्हें मेरे कम फीस लेने से परेशानी है। उन्होंने मेरे कोचिंग को दो दिनों के अंदर उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस की तरफ से फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला है। गार्ड का बयान लेकर आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज जब्त किया गया है। गार्ड ने सभी हमलावरों को पहचान लिया है। कोचिंग से आई कुछ तस्वीरें देखिए… SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की है। पोस्टर भी फाड़े हैं। गार्ड को चोट आई है। बयान दर्ज कर के एक्शन लेंगे। कोचिंग के CCTV देख रहे हैं। आसपास के लोगों के बयान ले रहे हैं। जो भी इसमें शामिल होगा उसपर कार्रवाई होगी। टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। फुटेज में इस तरीके का अभी कुछ भी नहीं मिला है। मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। 10 से 12 की संख्या में सभी पैदल ही आए थे। इस फुटेज में ज्ञानबिंदु के गार्ड वगैरह दिखे हैं। पहले दो तीन कर के आए हैं और इसके बाद 10 से 12 की संख्या में पहुंचे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments