Wednesday, June 17, 2026
Homeफूडआलू की सब्जी बहुत खा ली, अब बनाएं टेस्टी हलवा, बेहद आसान...

आलू की सब्जी बहुत खा ली, अब बनाएं टेस्टी हलवा, बेहद आसान है रेसिपी, चाट जाएंगे उंगलियां


Last Updated:

Aloo Halwa Recipe: आलू का हलवा एक आसान और स्वादिष्ट मिठाई है. इसे उबले आलू, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है. आलू का हलवा बनाने में आसान है और इसे कुछ मिनटों में तैयार किया जा सकता है. व्रत, त्योहार या मीठा खाने की इच्छा होने पर आलू का हलवा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

Zoom

आलू का हलवा घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Potato Halwa Recipe: अधिकतर घरों में लगभग रोज आलू की सब्जी खाई जाती है. आलू का इस्तेमाल सब्जी से लेकर पराठा, समोसा, पकौड़े समेत कई डिश में किया जाता है. आलू से कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जाते हैं. आप किसी न किसी रूप में रोज आलू खा रहे हैं. आलू का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अब तक आपने आलू से बनी तमाम चीजें खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी आलू का हलवा खाया है? जी हां, आप आलू से टेस्टी हलवा भी तैयार कर सकते हैं, जो व्रत, त्योहार या मीठा खाने की इच्छा होने पर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत ही आसान तरीके से तैयार हो जाता है और स्वाद में लाजवाब होता है.

आलू हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

आलू का टेस्टी हलवा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है. उबले हुए आलू, घी, चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और किशमिश से यह हलवा तैयार किया जाता है. ये सभी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती हैं, जिससे यह रेसिपी और भी सरल हो जाती है.

आलू का हलवा बनाने की रेसिपी

सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें मैश किए हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण अच्छे से मिल जाए. जब चीनी घुल जाए और हलवा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

ड्राई फ्रूट्स से बढ़ेगा स्वाद

हलवे को और ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बनाने के लिए इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालें. चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को पहले हल्के घी में भूनकर भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है. बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है.

खास मौकों के लिए परफेक्ट डिश

आलू का हलवा अक्सर व्रत के दौरान भी खाया जाता है, क्योंकि इसमें साधारण और सात्विक सामग्री का उपयोग होता है. यह डिश त्योहारों, खास मौकों या अचानक मीठा खाने की इच्छा होने पर बहुत जल्दी तैयार की जा सकती है. इसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं और यह पूरे परिवार के लिए एक शानदार मिठाई विकल्प है. आलू के हलवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments