Saturday, September 19, 2026
Homeफूडबुरहानपुर में बरसात की फेमस डिश, केले से बनते हैं चटपटे पकोड़े,...

बुरहानपुर में बरसात की फेमस डिश, केले से बनते हैं चटपटे पकोड़े, जानिए बनाने की आसान विधि


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बरसात के मौसम में केले के चटपटे पकोड़े बनाए जाते हैं. एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने इसकी आसान विधि बताई, जिसमें केले, बेसन, हरी मिर्च और नमक जैसी सामान्य सामग्री का उपयोग होता है.

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ खानपान के लिए भी जाना जाता है. खासकर बरसात के मौसम में यहां घरों में तरह-तरह के गरमा-गरम पकवान बनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है केले के पकोड़े जो स्वाद में चटपटे और बनाने में बेहद आसान होते हैं. बारिश के मौसम में चाय के साथ केले के पकोड़े खाने का अपना ही मजा है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने बताया कि यदि आप भी बरसात में घर पर कुछ स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं तो केले के पकोड़े आसानी से तैयार कर सकते हैं.इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती. केले बेसन हरी मिर्च और नमक जैसी सामान्य चीजों से यह डिश तैयार हो जाती है.

ऐसे बनाएं केले के पकोड़े
सबसे पहले केले लेकर उन्हें छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों या स्लाइस में काट लिया जाता है. इसके बाद एक बर्तन में बेसन लिया जाता है. इसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाई जाती है. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार किया जाता है. घोल न तो बहुत ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा.कड़ाही में तेल गर्म किया जाता है. केले के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में डाला जाता है. इन्हें मध्यम आंच पर तब तक तला जाता है जब तक पकोड़े बाहर से सुनहरे और कुरकुरे नहीं हो जाते. इसके बाद इन्हें तेल से निकालकर कुछ देर रखा जाता है.

चटनी से बढ़ता हैं स्वाद
गरमा-गरम केले के पकोड़ों को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसा जा सकता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में करीब 25 से 30 मिनट का समय ही लगता है.बुरहानपुर और निमाड़ में बरसात के दिनों में इस तरह के पारंपरिक और चटपटे पकवान लोगों के बीच खास पसंद किए जाते हैं. केले के पकोड़े भी इसी स्वाद की एक आसान मिसाल हैं जिन्हें बड़े और बच्चे सभी पसंद कर सकते हैं.आप भी इस बारिश में घर पर केले के पकोड़े बनाकर परिवार के साथ इसका स्वाद ले सकते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments