Last Updated:
पनीर टिक्का को अगर मलाईदार प्याज और बिना अंडे वाली मिंट मेयो के साथ रोल में मिलाया जाए, तो स्वाद और भी खास हो जाता है. मसालेदार पनीर, क्रीमी प्याज और पुदीने वाली मेयो का यह कॉम्बिनेशन झटपट बनने वाला ऐसा स्नैक है, जिसे खाकर बार-बार बनाने का मन करेगा.
अगर आपको पनीर टिक्का और रोल दोनों पसंद हैं, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें मसालेदार पनीर टिक्का को क्रीमी मलाई प्याज और बिना तेल-अंडे वाली मिंट मेयो के साथ परोसा जाता है. इसका स्वाद एक साथ मसालेदार, क्रीमी और फ्रेश लगता है. इसे लच्छा पराठे, रोटी या घर की बनी पराठे में रोल करके खाया जा सकता है.
क्रीमी मलाई प्याज के लिए
सबसे पहले 3-4 मध्यम आकार के प्याज को छीलकर काट लें. एक बड़े बर्तन में बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी लें और इसमें प्याज को करीब 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रखें. इससे प्याज ठंडी और कुरकुरी हो जाएगी. अब प्याज को पानी से निकालकर एक कटोरे में डालें. इसमें 4-5 बड़े चम्मच ताजा दही, 2 हरी मिर्च, 3-4 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 4-5 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम और थोड़ी-सी बारीक कटी हरी धनिया डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर क्रीमी मलाई प्याज तैयार कर लें.
View this post on Instagram

