Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशSSP ने दो ASP को दी पदोन्नति की बधाई: इटावा पुलिस...

SSP ने दो ASP को दी पदोन्नति की बधाई: इटावा पुलिस लाइन में SP श्रीश चंद्र को लगाया सिल्वर स्टार, कार्यकुशलता की सराहना – Etawah News


उवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र को प्रोन्नति प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र को सिल्वर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों अधिकारियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि उनके लगन और परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एसपी अभयनाथ त्रिपाठी जल्द ही आईपीएस कैडर में शामिल होंगे और भविष्य में किसी जिले के कमांडर के रूप में पुलिस बल का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम, सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और अनुशासित अधिकारी पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को और ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। पुलिस लाइन में हुए इस सम्मान समारोह से पूरे पुलिस महकमे में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments