Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअधिवक्ताओं ने टीन शेड की जगह बेचने का आरोप लगाया: मेरठ...

अधिवक्ताओं ने टीन शेड की जगह बेचने का आरोप लगाया: मेरठ कलेक्ट्रेट में 12 लाख रुपए में जगह बेचने और हटाने की शिकायत डीएम से की – Meerut News




मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में टीन शेड की जगह को लेकर दो अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने राजकीय संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया और अपनी सीट वापस दिलाने की मांग की है। अधिवक्ता निखिल कुमार सिंह और उनकी पत्नी अनुष्का भारद्वाज पिछले 4 साल से महात्मा गांधी बिल्डिंग के पीछे टीन शेड के नीचे विधि व्यवसाय कर रहे थे। आरोप है कि 23 अक्टूबर 2026 को रविंद्र कुमार और प्रशांत गुप्ता ने यह जगह 12 लाख रुपए में मोहम्मद शहादत अब्बासी, रफीक आलम, मोहम्मद सुहैब और फरहा अब्बासी को बेच दी। इसके बाद निखिल कुमार सिंह और अनुष्का भारद्वाज को वहां से हटा दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह जमीन नजारत की है। उन्होंने डीएम से अपनी सीट वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते हुए मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी करने की की है। उनका कहना है कि गलत तरीके से आवंटन किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments