Sunday, April 12, 2026
Homeएजुकेशनपंजाब में इस तारीख तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम भगवंत मान...

पंजाब में इस तारीख तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम भगवंत मान की घोषणा


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आमजन के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच पंजाब में 27 से 30 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी कर गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते मंगलवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की। बता दें कि पंजब में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं।

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भयंकर बारिश का दौर चल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग की तरफ से अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच सीएम मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।”

पंजाब में इन जिलों के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित

वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा और पंजाब में लगातार बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां उफान पर हैं, जिससे इन नदियों के किनारे बसे गांवों के बड़े इलाके में कृषि भूमि पानी में समा गई है। पौंग एवं भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से भी पंजाब के कई ज़िलों के गांवों की समस्याएं बढ़ गई हैं। बारिश और पानी के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं।

(Input- PTI)

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments