Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहार'NDA ने वादों को किया पूरा, विकास की गति तेज': कटिहार...

‘NDA ने वादों को किया पूरा, विकास की गति तेज’: कटिहार के प्राणपुर में BJP विधायक विनय बिहारी का दावा – Katihar News



कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर के थाना मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। बिहार के लोक गायक और BJP के विधायक विनय बिहारी ने अपने ठेठ भोजपुरिया अंदाज

.

पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल के लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि, ‘टकाटक टकाटक केवल हवा हवाई है, लेकिन जनता ने जनमत के माध्यम से मोदी सरकार पर अपना विश्वास जताते हुए विपक्षियों को जवाब दिया है।’

125 यूनिट तक बिजली फ्री, LED लाइट की रोशनी मुफ्त में

उन्होंने अपने गए हुए गाने के बोल के माध्यम से कहा कि, ” मिश्री मलाई खइएलु खईलु शकरकण अलग भईल झारखंड अब खइह शकरकंद” लेकिन मोदी सरकार और नीतीश सरकार ने लगातार बिहार के लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया कि बिहार के विकास की गति लगातार बढ़ रही है जिसका जीता जाता उदाहरण है दिव्यांग पेंशन,वृद्धा पेंशन के साथ-साथ विधवा पेंशन की राशि 400 से बढ़कर 1100 रुपए कर दी गई, 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर अब लोगों को LED लाइट की रोशनी मुफ्त में प्रदान की जा रही है, ताकि लोग आधुनिक तरीके से अपने जीवन को बेहतर बना सकें।’

NDA के पक्ष में वोट देने की अपील

उन्होंने कहा, ‘वहीं महिलाओं को सशक्त करने को लेकर महिलाओं को उद्यम के लिए 10000 से लेकर 2 लाख तक की राशि उपलब्ध करा रही है तो किसी के बहकावे में या छल में नहीं आना है और बिहार के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए NDA के पक्ष में अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आम जनता को प्रेरित करना है। जनता को बताना है कि अगर केंद्र में मोदी सरकार को जनता ने बिठाया है तो क्या बिहार में किसी और को बिठाना है।’

‘बिहार में NDA सरकार का मौका दीजिए’

विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि “केंद्र में मोदी और बिहार में NDA सरकार का मौका दीजिए, ऐसा नहीं करना है तो डबल इंजन की सरकार के समर्थन में 2025 में 225 और फिर से नीतीश की सरकार को ही बिठाना बिहार के विकास के लिए बेहद आवश्यक है।”

6000 कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में लिया हिस्सा

विधानसभा क्षेत्र के 40 पंचायत से करीब 6000 कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, लहरिया विधायक विनय बिहारी,सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत , विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी और संतोष कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारत का हर एक व्यक्ति मोदी जी का परिवार

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को कहा की, ‘बांटोगे तो काटोगे ये जो विरोधी ताकत है संविधान अधिकार यात्रा नहीं थी यह खानदान के अधिकार की यात्रा थी। राहुल गांधी जी अपने सहयोगी दलों के साथ अपने परिवार को बचाने की यात्रा कर रहे थे।’

‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने परिवार की नहीं भारत के एक एक व्यक्ति की चिंता करते है उनका कहना है कि भारत की जनता भारत के लोग ही मेरा परिवार हैं।’

संविधान नहीं परिवार खतरे में- राजू सिंह

पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, ‘संविधान खतरे में नहीं बल्कि परिवार खतरे में हैं जिसे बचाने की चिंता साफ साफ दिखाई दे रही है। एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति सिर्फ वोट बैंक की नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।’

विपक्ष पर हमला करते हुए चौधरी ने कहा कि पहले पान दुकानदार तक का अपहरण होता था। मुख्यमंत्री आवास पर इसका फैसला होता था। अब NDA के शासन में सुशासन कायम है।

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

दुलाल गोस्वामी ने कहा कि विपक्ष सरकार के अच्छे कामों को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। हर योजना पर सवाल उठाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद स्वरुप जन समर्थन मांगा

वही प्राणपुर विधायक निशा सिंह में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने लिए आगामी विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद स्वरुप जन समर्थन मांगा। JDU युवा जिला अध्यक्ष सह प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित शाह ने युवाओं को 2005 से पहले का बिहार और वर्तमान बिहार के बीच का अंतर बताते हुए अपना अनुभव साझा किया। कहा कि भटकना नहीं है किसी के बहकावे में नहीं आना है बढ़ता बिहार विकसित बिहार को देखते हुए अपना समर्थन NDA के साथ रखना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments