Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में चलती 108 एंबुलेंस बनी आग का गोला: मरीज छोड़कर...

मंदसौर में चलती 108 एंबुलेंस बनी आग का गोला: मरीज छोड़कर लौट रही गाड़ी धू-धू कर जली, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान – Mandsaur News




मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक हादसा होते-होते टल गया, जब मरीज को छोड़कर लौट रही एक चलती 108 एंबुलेंस अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते एंबुलेंस आग का गोला बन गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना खंडेरिया काचर और बर्डिया गांव के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस मंदसौर में मरीज को छोड़ने के बाद कयामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एंबुलेंस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर तलक दिखाई दे रहा था। चालक ने कूदकर बचाई जान
घटना के दौरान एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय एंबुलेंस खाली थी। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वाहन को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते पूरी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। खराब हालत में थी एंबुलेंस, इंजन गर्म होने की आशंका
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित 108 एंबुलेंस लंबे समय से खराब हालत में पड़ी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को ही इसके इंजन का कार्य कराया गया था, जिसके बाद इसे मरीज को छोड़ने भेजा गया। प्राथमिक जानकारी में इंजन के अत्यधिक गर्म होकर आग पकड़ने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments