Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यबिहारपटना- दवा मंडी में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार: शराब...

पटना- दवा मंडी में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार: शराब तस्कर समझकर पकड़ी पुलिस, एक पिस्टल-दो मैगजीन भी मिलीं; बेचने जाने का शक – Patna News




पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के जीएम रोड स्थित दवा मंडी से पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राहुल कुमार के तौर पर हुई है, जो पटना के ही मुसल्लम पुर हाट का रहने वाला है। शक के आधार पर रोका, तलाशी में मिला हथियार पुलिस के अनुसार, सादे लिबास में टीम शराब तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर इलाके में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर राहुल पर पड़ी। वह पिस्टल लेकर वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर राहुल को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। पुलिस ने हथियार और दोनों मैगजीन जब्त कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्टल पर ‘Made in USA’, ‘Made in Italy’ और ‘Made in China’ लिखा हुआ है। हथियार की वास्तविक उत्पत्ति और उसकी वैधता की भी जांच की जा रही है। बोला- प्रफुल्ल पैलेस के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां करता है काम पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह प्रफुल्ल पैलेस स्थित कमल डिस्ट्रीब्यूटर के यहां काम करता है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि पिस्टल उसके भाई राजा ने उसे दी थी। पुलिस अब राहुल के भाई राजा की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसके पास हथियार कहां से आया और उसने राहुल को क्यों दिया। बेचने के लिए ले जाने की आशंका पुलिस को आशंका है कि राहुल पिस्टल को बेचने के लिए लेकर जा रहा था। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हथियार के स्रोत और संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच टीम यह भी पता कर रही है कि हथियार उसके पास कैसे पहुंचा और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। राहुल से पूछताछ के आधार पर हथियार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments