Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश'शिक्षक लड़की से गलत संबंध बनाना चाहता है...': गुना में प्रताड़ना...

‘शिक्षक लड़की से गलत संबंध बनाना चाहता है…’: गुना में प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में लगाए संगीन आरोप – Guna News




गुना के कुंभराज थाना क्षेत्र के भमावद गांव में 20 वर्षीय युवक ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया था, जिसमें उसने गांव के एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शनिवार सुबह कुंभराज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला भमावद गांव निवासी राजेंद्र केवट (20) पुत्र रूपसिंह केवट ने शुक्रवार रात अपने खेत के पास पेड़ पर तौलिया से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। एक ग्रामीण ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर भमावद चौकी पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कुंभराज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो में शिक्षक पर लगाए आरोप आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में राजेंद्र ने गांव में कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षक रामधन प्रजापति पर प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उसने एक लड़की से जुड़े मामले का भी जिक्र किया है। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक उस लड़की पर दबाव बना रहे थे और लड़की से मिली जानकारी के बाद शिक्षक उसे भी धमकाने और परेशान करने लगे। वीडियो में उसने प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने और संबंधित लड़की को सुरक्षित रखने की बात कही है। सुसाइड नोट भी मिला पुलिस को राजेंद्र के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पहचान और आत्महत्या का कारण बताते हुए शिक्षक रामधन प्रजापति को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में लड़की से जुड़े मामले और कथित धमकी का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, नोट में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच करेगी। मर्ग कायम, परिवार के बयान के बाद आगे की कार्रवाई कुंभराज थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शुक्रवार शाम भमावद गांव में युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्यों के बयान लिए जाएंगे। इसके बाद वीडियो और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments