Friday, September 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में सांची पॉइंट पर स्टीमर ब्लास्ट: गर्म मावा उछलने से...

इंदौर में सांची पॉइंट पर स्टीमर ब्लास्ट: गर्म मावा उछलने से एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर – Indore News




इंदौर के मांगलिया स्थित सांची पॉइंट पर हादसा हो गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्म होने से स्टीमर में ब्लास्ट हुआ था। इसमें पेड़े बनाने की कड़ाही का गर्म मावा कर्मचारियों पर उछल गया। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, मांगलिया इलाके में सांची दुग्ध संघ में शुक्रवार शाम पेड़े बनाने की यूनिट में हादसा हुआ। इसमें दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विनोद कुमार चडार निवासी सागर की मौत हो गई, जबकि तेज सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी सिंगापुर टाउनशिप गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने विनोद के शव को बॉम्बे अस्पताल भेजा है। वहीं, तेज सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments