Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजमा ड्रेनेज के गंदे पानी की समस्या हुई दूर: समाधान कराकर...

जमा ड्रेनेज के गंदे पानी की समस्या हुई दूर: समाधान कराकर पार्षद सावित्रीबाई चौधरी बनीं ‘पब्लिक स्टार’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर दर्ज करें अपनी शिकायत – Indore News




इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद सावित्रीबाई चौधरी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 52 के मूसाखेड़ी स्थित गुलाब कॉलोनी निवासी अजय कनोजे ने ‘भास्कर समाधान’ पर ड्रेनेज की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मोहल्ले की गली में कई दिनों से ड्रेनेज लाइन चोक या क्षतिग्रस्त होने के कारण गटर का पानी जमा हो रहा था। इससे बदबू और गंदगी फैलने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा था। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद सावित्रीबाई चौधरी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान राजेंद्र नगर: गली में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या दूर राजेंद्र नगर के 46-बी, टंकी हॉल निवासी आदित्य शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गली में स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे रात में अंधेरा रहता था और आवारा पशुओं के साथ असामाजिक तत्वों का खतरा भी बना रहता था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभागों ने संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एप पर साझा की। खुदी नाली, झुका बिजली का खंभा और अधूरी सड़कों से परेशान इंदौरवासी बर्फानी: खुदी पड़ी नाली, फिसलने से गिर रहे लोग बर्फानी की कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी मनीष जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि नाली की खुदाई के 6-7 दिन बाद भी उसे भरा नहीं गया और न ही आगे काम हुआ। इससे पानी जमा होने के कारण फिसलन बढ़ गई और कई लोग गिर चुके हैं। उन्होंने नाली को जल्द भरवाकर रास्ता ठीक कराने की मांग की है। सुखलिया: जर्जर बिजली का पोल बना मुसीबत सुखलिया के रूप नगर निवासी नीलेश नाथ ने शिकायत दर्ज कराई है कि यहां बिजली का खंभा पिछले कुछ महीनों से गिरने की हालत में है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस रास्ते से लोगों का लगातार आना-जाना रहता है और बच्चे भी यहां खेलते हैं। ऐसे में खंभा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जर्जर खंभा हटाकर नया खंभा लगवाने की मांग की है। पलासिया: 5 महीने से खुदी पड़ी सड़क, रहवासी परेशान पलासिया की पीएफ कॉलोनी निवासी नवीन कुमार जारवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पिछले 4-5 महीने से खुदी पड़ी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। छोटा बांगरदा: अब तक शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण छोटा बांगरदा के वंदना नगर स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी महेश गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में सड़क निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, बारिश के बाद काम शुरू कराने की बात कही गई थी, लेकिन अब भी काम शुरू होने का इंतजार है। उन्होंने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments