Last Updated:
Bokaro Famous Paneer Cutlet: मानसून के मौसम में अगर आप भी गरमा-गरम और क्रिस्पी पनीर कटलेट का स्वाद लेना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-2 कला केंद्र के सामने स्थित मामा दुकान आ सकते हैं. यह जगह स्वादिष्ट पनीर कटलेट के लिए फेमस है, जहां दूर-दूर से लोग पनीर कटलेट का स्वाद लेने के लिए आते हैं. दुकान के संचालक अशोक साह बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 15 साल पुरानी है. लोग उन्हें प्यार से ‘मामा’ कहकर बुलाते थे, इसी वजह से उनकी दुकान का नाम भी ‘मामा दुकान’ पड़ गया.
दुकान पर वेज कटलेट और पनीर कटलेट तैयार किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग पनीर कटलेट की रहती है. अशोक साह के अनुसार, ग्राहक यहां सिर्फ आसपास के इलाकों से ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से भी पनीर कटलेट खाने के लिए पहुंचते हैं, जहां ग्राहकों को महज ₹12 रुपये में पनीर कटलेट और वेज कटलेट का जबरदस्त स्वाद मिलता है.
पनीर कटलेट बनाने की खास रेसिपी के बारे में अशोक साह ने बताया कि सबसे पहले ब्रेड को दो हिस्सों में काटा जाता है. इसके बाद ब्रेड के दोनों हिस्सों को अच्छी तरह बटर में डिप किया जाता है. इनके बीच में पनीर की स्लाइस रखी जाती है.
इसके बाद इसे सेव और अरारोट के मिश्रण में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में फ्राई किया जाता है और अच्छी तरह फ्राई होने के बाद तैयार पनीर कटलेट को मीठी चटनी, हरी चटनी और सलाद के साथ ग्राहकों को परोसा जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मामा दुकान सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है और दुकान संचालक के अनुसार, यहां रोजाना करीब 150 पीस पनीर कटलेट की खपत हो जाती है. मानसून के मौसम में गरमा-गरम और क्रिस्पी कटलेट की मांग और भी बढ़ जाती है. जब लोगों का कुछ चटपटा खाने का दिल करता है तो वे इस दुकान का रुख करते हैं.
पनीर कटलेट खाने पहुंचे ग्राहक आर्यन बताते हैं कि वह सेक्टर-3 में रहते हैं, लेकिन उन्हें मामा दुकान का पनीर कटलेट काफी पसंद है. यही वजह है कि वह अक्सर करीब 1 से 1.5 किलोमीटर का सफर तय कर यहां कटलेट खाने पहुंचते हैं. उनके मुताबिक, यहां का पनीर कटलेट स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है, इसलिए एक बार खाने के बाद दोबारा आने का मन करता है.

