Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव: परिजन बाेले-...

पटना में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव: परिजन बाेले- ससुरालवालों ने हत्या की है, पति, ननद और सास ने बाल काट दिए थे – Patna News


पटना में संदिग्ध हालत में महिला वीणा देवी की मौत हो गई। शव पंखे से लटका हुआ मिला था। घटना, जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खासमहल रोड नंबर 3 की है।

.

वीणा देवी गौरीचक की रहने वाली थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

बाल कटने से चल रही थी परेशान

वीणा की भाभी ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर दहेज के लिए परेशान करते थे। पति रणवीर, दोनों ननद और सास कभी टीवी, मोबाइल तो कभी दूसरा सामान मांगते थे। मोबाइल फोन पर भी मायके वालों से बात नहीं करने देते थे।

वीणा की शादी की तस्वीर।

चार दिन पहले उसकी सास मोबाइल घर पर भूल गई थी, तो वीणा कॉल की थी। उस समय बिल्कुल मुस्कुराते हुए अच्छे से बात कर रही थी। सोमवार को जानकारी मिली कि पति, ननद और सास ने वीणा के सिर के बाल भी काट दिए थे, जिसके चलते परेशान थी।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में थानेदार ऋतुराज कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। पीड़ित पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल इसकी छानबीन चल रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments