Wednesday, November 18, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में 50 हजार का इनामी वांटेड गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट, हत्या...

पटना में 50 हजार का इनामी वांटेड गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट, हत्या समेत 9 मामले दर्ज हैं, पुलिस ने अपराधी को नशे की हालत में पकड़ा – Patna News




पटना में 50 हजार रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी चांद उर्फ लिली सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय वो शराब के नशे में था। लिली सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दो मामले शामिल हैं। इसके अलावा उस पर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े NDPS एक्ट के 2 मामले भी दर्ज हैं। श्रीकृष्णापुरी थाना की पुलिस ने कार्रवाई की, जानकारी थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा दी है। पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी श्रीकृष्णापुरी थाने में शराब बेचने और पीने के मामले में उसके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इस तरह अब उसके खिलाफ कुल 9 आपराधिक मामले हो गए हैं। लिली सिंह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। उसके अन्य आपराधिक मामलों और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments