पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी था, लेकिन आज स्थिति और बिगड़ गई। कुल 24 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसमें सबसे ज़्यादा उड़ानें हैदराबाद (8 फ्लाइट) और दिल्ली (6 फ्ल
.
आज रद्द की गई कुल 24 उड़ानों की पूरी सूची-
आने वाली (Arrivals) — रद्द फ्लाइट्स
6E 6387 — दिल्ली → पटना (कैंसिल)
6E 713 — कोलकाता → पटना (कैंसिल)
6E 6382 — हैदराबाद → पटना (कैंसिल)
6E 6223 — हैदराबाद → पटना (कैंसिल)
6E 6643 — दिल्ली → पटना (कैंसिल)
6E 6451 — बेंगलुरु → पटना (कैंसिल)
6E 915 — हैदराबाद → पटना (कैंसिल)
6E 6549 — दिल्ली → पटना (कैंसिल)
6E 6256 — बेंगलुरु → पटना (कैंसिल)
6E 6334 — हैदराबाद → पटना (कैंसिल)
जाने वाली (Departures) — रद्द फ्लाइट्स
6E 2163 — पटना → दिल्ली
6E 663 — पटना → कोलकाता
6E 6042 — पटना → हैदराबाद
6E 6127 — पटना → हैदराबाद
6E 6644 — पटना → दिल्ली
6E 6452 — पटना → बेंगलुरु
6E 6683 — पटना → हैदराबाद
6E 6550 — पटना → दिल्ली
6E 6257 — पटना → बेंगलुरु
6E 6335 — पटना → हैदराबाद
लगातार फ्लाइट के कैंसिल होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
पिछले कई दिनों से फ्लाइट के कैंसिल होने की वजह से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काउंटर पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
कई यात्रियों की कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट्स छूट गईं। बिजनेस यात्राओं, मेडिकल अपॉइंटमेंट और शादी–समारोह में आए लोग फंसे हुए है। दूसरे एयरलाइंस के टिकटों की कीमतें भी सरकार की ओर से निर्देश जारी करने के बाद भी आसमान छू रही है। होटल और यात्रा में लोगों के अतिरिक्त पैसे खर्च हो रहे है।
इंडिगो की ओर से जारी संक्षिप्त नोटिस में कहा गया है कि “ऑपरेशनल कारणों” से उड़ानें रद्द की गई हैं। यात्रियों को रिफंड, क्रेडिट शेल, या री बुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है। वेबसाइट, ऐप या कस्टमर सपोर्ट से अपडेट लेने की सलाह भी दी गई है।

