Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यबिहारपटना STF और भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिंडिकेट से जुड़े...

पटना STF और भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिंडिकेट से जुड़े तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी – Bhojpur News


हेरोइन बरामदगी में अब तक पांच तस्कर गिरफ्तार।

पटना एसटीएफ के सहयोग से भोजपुर पुलिस ने हेरोइन तस्कर सिंडिकेट से जुड़े तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पटना के मसौढ़ी थाना के हनुमान नगर जेल रोड निवासी विकास कुमार उर्फ चंदु कुमार, पुनपुन थाना के पकड़ी पुनपुन निवासी महावीर

.

हेरोइन के साथ 2 तस्करों की हुई थी गिरफ्तार

इससे पहले शनिवार को एसटीएफ के सहयोग से नवादा थाना पुलिस ने धोबीघटवा से हेरोइन की खेप के साथ कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान अनाईठ निवासी अंकुश कुमार चौधरी और इंद्रजीत पासवान के तौर पर हुई थी।

कार और घर से करीब दो किलो 107 ग्राम हेरोइन, एक लाख 27 हजार रुपए कैश, 2 मोबाइल, एक डीएल, चार चेकबुक, चार पासबुक के अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुा है। पूछताछ के दौरान अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ था।

STF और भोजपुर पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार।

फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के बयान पर अभिषेक कुमार और यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया निवासी मो. नौशाद समेत 16 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज गई है। पकड़े गए सदस्यों ने पूछताछ में पटना और जहानाबाद जिले से जुड़े करीब 12 तस्करों को सप्लाई किए जाने की बात बताई थी। जिसके आधार पर टीम ने छापेमारी कर दोनों जिलों से 3 तस्करों को पकड़ा। अभिषेक कुमार और मो. नौशाद फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments