Last Updated:
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से मचैल माता मंदिर यात्रा मार्ग पर भारी तबाही हुई, जिसमें 55 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. पीएम मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला से फोन पर बातचीत की. बचाव कार्य जारी हैं.
किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना में 55 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. (पीटीआई)इस घटना के बारे में मध्यप्रदेश के उज्जैन से आए एक शख्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हल्की-हल्की बरसात हो रही थी, लेकिन हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी आपदा आ जाएगी. हम किसी तरह अपनी जान बचाकर निकले. यह घटना जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे. उन्होंने कहा कि हम यहां पर कई बार आ चुके हैं और मचैल माता मंदिर के दर्शन करते हैं. लेकिन इस बार का अनुभव बहुत ही खौफनाक रहा है. हरियाणा से आए चमनलाल, जो किश्तवाड़ के चशोती गांव में मचैल माता मंदिर यात्रा के दौरान आइसक्रीम बेचने के लिए आए थे, ने बादल फटने की घटना का भयावह अनुभव साझा किया.
बता दें कि किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आई. यह घटना उस जगह हुई, जहां श्री मचैल मंदिर यात्रा के लिए लोग जुटते हैं. यहां पर कई चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं. यहां कई अस्थायी दुकानें भी थीं. एडीसी किश्तवाड़ के अनुसार, श्री मचैल यात्रा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

