कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायलों को देखने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार शाम को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों को यहां भर्ती किया गया है, उनमें एक महिला बहुत सीरियस हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाया गया है, जबकि बाकी लोग जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। यह दुखद और कठिन समय पीड़ित परिवारों के लिए है और कांग्रेस कार्यकर्ता मदद व इंसाफ दिलाने में जुटे हैं; उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की जान बचाने के लिए पूरी मेहनत करने की अपील भी की। 2 साल पहले लाइसेंस निरस्त, फिर भी कैसे चल रहा था कारखाना अजय राय ने घटना की जांच को लेकर सवाल उठाया कि जिस व्यक्ति के कारखाने का लाइसेंस 2 साल पहले निरस्त कर दिया गया था। वह फिर से पटाखे की फैक्ट्री और गोदाम कैसे चला रहा था। इस फैक्ट्री को 2019 में विस्फोटक लाइसेंस मिला था, जो 2024 में रद्द यानी सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बावजूद इकाई संचालित होती रही और 8 अक्टूबर 2024 को जांच में गोदाम से बड़ी मात्रा में बारूद व विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई थी। डिप्टी सीएम के गृह जनपद में जंगलराज उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह जनपद है और उनके संरक्षण में अवैध कारखाना चल रहा था। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा सरकार और अधिकारियों पर सहयोग व बचाव का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि संलिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ IPC 302 समेत सख्त मुकदमा दर्ज हो, गिरफ्तारी हो और जेल जाएं। उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के द्वारा इसकी जांच कराई जाए और निष्पक्ष व न्यायिक जांच हो। उन्होंने कहा बुलडोजर उन अधिकारियों के घर पर कब चलेगा, जिनके संरक्षण में उन भाजपा के नेताओं पर बुलडोजर घर पर कब चलेगा? जो आज यहां बैठे हैं बड़े-बड़े लोग, जिनके संरक्षण में ये सारा अवैध काम फल-फूल रहा था, उनके अधिकारियों पर और उन नेताओं के घर पर बुलडोजर योगी जी कब चलाओगे?
Source link
पटाखा फैक्ट्री में घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे अजय राय: प्रयागरज में बोले- डिप्टी सीएम के गृह जनपद में जंगलराज, संरक्षण में अवैध कारखाना – Prayagraj (Allahabad) News
RELATED ARTICLES

